:
Breaking News

नन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 23–24 जनवरी को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर, 21 जनवरी।गोरखपुर–गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग को लेकर बभनान–परसा तिवारी–स्वामी नारायण छपिया के बीच नन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण 23 और 24 जनवरी 2026 को ब्लॉक लिया गया है, जिससे कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, कुछ गाड़ियां नियंत्रित/री-शिड्यूल की गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों का बभनान एवं स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव नहीं दिया जाएगा।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
23 जनवरी को दरभंगा, बरौनी, मुजफ्फरपुर, नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और अमृतसर से चलने वाली कई एक्सप्रेस व विशेष गाड़ियां गोरखपुर–बस्ती–गोंडा के स्थान पर गोरखपुर–बढ़नी–गोंडा मार्ग से चलाई जाएंगी। इसी प्रकार गोंडा–बस्ती–गोरखपुर मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को भी बढ़नी के रास्ते परिचालित किया जाएगा। 24 जनवरी को दरभंगा–जालंधर सिटी एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
नियंत्रित व री-शिड्यूल ट्रेनें
23 जनवरी को आनंद विहार–कामाख्या, जम्मूतवी–बरौनी और अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे व लखनऊ मंडल में निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा। वहीं कटिहार–अमृतसर और मदार जंक्शन–दरभंगा एक्सप्रेस को प्रस्थान स्टेशन से 90 मिनट री-शिड्यूल किया गया है।
बभनान स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रद्द
23 व 24 जनवरी को ग्वालियर–बरौनी, बरौनी–ग्वालियर, बरौनी–लखनऊ, आनंद विहार–रक्सौल, बांद्रा–बरौनी, अमृतसर–जयनगर, काठगोदाम–हावड़ा, रक्सौल–आनंद विहार, लखनऊ–बरौनी, बरौनी–बांद्रा, हावड़ा–काठगोदाम सहित कुल 13 ट्रेनों का बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।
स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर ठहराव नहीं
23 और 24 जनवरी को बांद्रा–बरौनी तथा बरौनी–बांद्रा एक्सप्रेस का स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रद्द रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले रेलवे पूछताछ सेवा या आधिकारिक माध्यमों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *