:
Breaking News

सहरसा होमगार्ड कैंप का वीडियो वायरल, वर्दी में डांस पर विभाग सख्त

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

भोजपुरी गानों पर थिरकती दिखीं महिला गृह रक्षक, कमांडेंट ने मांगा जवाब

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने होमगार्ड विभाग को असहज स्थिति में डाल दिया है। यह वीडियो बरियाही स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण कैंप का बताया जा रहा है, जहां वर्दी पहनी महिला गृह रक्षक जवान भोजपुरी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं।हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की सत्यता की alamkikhabar.com स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रशिक्षण सत्र समाप्त होने के बाद कुछ महिला जवान उत्साह के माहौल में भोजपुरी गीतों पर ठुमके लगा रही हैं। उसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या वर्दी में इस तरह का आचरण विभागीय नियमों के अनुरूप है। कई लोगों ने इसे अनुशासन से जुड़ा मामला बताया, जबकि कुछ ने इसे प्रशिक्षण के बाद का सामान्य उत्साह करार दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सहरसा के होमगार्ड कमांडेंट संजीव कुमार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और संबंधित महिला गृह रक्षक जवानों से स्पष्टीकरण तलब किया है। कमांडेंट ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से पहले ही निर्देश और चेतावनी जारी की जा चुकी है कि वर्दी में अनुशासनहीन गतिविधियों या उनके वीडियो वायरल होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, महिला जवानों ने यह गतिविधि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद केवल उत्साह में की थी और उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा, लेकिन विभागीय नियमों के तहत वर्दी में रहते हुए किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को गंभीर माना जाता है। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय स्तर पर जांच जारी है और स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *