:
Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, बाँका पुलिस ने 7.50 लाख रुपये के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बाँका: आमजन के खोए या गुम हुए कीमती मोबाइल फोन को लेकर बाँका पुलिस ने एक बार फिर भरोसा कायम किया है। पुलिस अधीक्षक बाँका के निर्देशन में जिले भर में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत गठित विशेष टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान बाँका जिला ही नहीं, बल्कि बिहार और अन्य राज्यों से भी गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत कुल 7.50 लाख रुपये अनुमानित मूल्य के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। अपने वर्षों से गुम मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत गठित विशेष टीम ने मोबाइल ट्रैकिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीक, सर्विलांस और तकनीकी डाटाबेस का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके।
इस अभियान में तकनीकी शाखा के पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। ऑपरेशन मुस्कान में सक्रिय रूप से कार्य करने वाली टीम में प्रभारी तकनीकी शाखा पु०नि० राजेश कुमार, पु०नि० राकेश कुमार, पु०अ०नि० सुशील राज, सीसीटीएनएस प्रोग्रामर अक्षय कुमार, पीटीसी बच्चन कुमार, सिपाही प्रभात कुमार, सोनू कुमार, संतोष कुमार, गुलशन कुमार, हिमांशु कुमार के साथ-साथ जिले के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।
बाँका पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम हो जाता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से समय पर बरामदगी संभव हो सके। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली इस सफलता को पुलिस प्रशासन आम जनता और पुलिस के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी मान रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *