:
Breaking News

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहेड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पंजी संधारण में गंभीर अनियमितताएं उजागर, 15 दिनों में सुधार का सख्त निर्देश

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 22.01.2026 को बहेड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी, लोकशिकायत पंजी, दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल पंजी, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी, मालखाना, चार्जशीट एवं स्टेशन डायरी सहित अन्य अनिवार्य पंजियों की गहन जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि थाना सिरिस्ता से संबंधित कई महत्वपूर्ण पंजी एवं संचिकाएं, विशेष रूप से हत्या, लूट, डकैती, लोकशिकायत, हाजत एवं गिरफ्तारी से जुड़े पंजी विधिवत रूप से संधारित एवं अद्यतन नहीं हैं। साथ ही थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के बीच सिरिस्ता कार्य हेतु पंजी/संचिका के संधारण की जिम्मेदारी का समुचित वितरण नहीं किया गया है, जिससे थाना कार्यप्रणाली में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।
निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बहेड़ा को अगले 15 दिनों के भीतर सभी लंबित एवं अपूर्ण पंजियों को अद्यतन कर विधिवत संधारित करने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, गंभीर मामलों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा थाना स्तर पर नियमित समीक्षा प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए। पीसी समीक्षा के दौरान समन, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू, इश्तिहार एवं कुर्की पंजी की जांच की गई, जिसमें लंबित समन, बीडब्ल्यू एवं एनबीडब्ल्यू को प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला करने तथा इश्तिहार एवं कुर्की की कार्रवाई को प्राप्ति के 03 दिनों के भीतर निष्पादित करने का आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *