:
Breaking News

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने बहादुरपुर थाना में की अनुसंधान समीक्षा बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर दिया जोर

दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 22.01.2026 को बहादुरपुर थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण अनुसंधान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बहादुरपुर थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा का मुख्य उद्देश्य थाना में लंबित सभी कांडों की प्रगति की जांच कर उनके शीघ्र निष्पादन हेतु ठोस रणनीति तय करना रहा।
समीक्षा के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए माननीय न्यायालय से वारंट, कुर्की एवं अन्य विधिसम्मत प्रक्रियाएं शीघ्र प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक कांड का अनुसंधान गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि मामलों का न्यायालय में प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी नियमित रूप से अद्यतन रखने, माह के भीतर निष्पादित किए जाने योग्य कांडों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना में प्रतिवेदित सभी कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पंजियों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवा डायल-112 को सदैव भ्रमणशील एवं सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अनुसंधान एवं विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *