:
Breaking News

सरस्वती पूजा 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पूजा व विसर्जन शांतिपूर्ण कराने, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय

दरभंगा। आज दिनांक 22.01.2026 को घनश्यामपुर, बड़गांव, सिंहवाड़ा एवं केवटी थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आगामी सरस्वती पूजा 2026 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पूजा आयोजन, मूर्ति स्थापना, पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन जुलूस एवं कलश शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधि या अशोभनीय प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय-सीमा में पूजा एवं विसर्जन संपन्न करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया गया।
थानाध्यक्षों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने एवं प्रशासन को सहयोग देने का अनुरोध किया गया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *