:
Breaking News

मुख्यमंत्री के समस्तीपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

समस्तीपुर। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के आगामी समस्तीपुर जिला अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान वीआईपी मूवमेंट, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, रूट लाइनिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ब्रीफिंग के माध्यम से सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया तथा गश्ती, चेकिंग एवं निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया।
बैठक में इंटेलिजेंस इनपुट, सीसीटीवी निगरानी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, क्यूआरटी एवं डायल-112 की सक्रियता पर भी चर्चा की गई। साथ ही आपदा प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सुरक्षा, अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं सौंपे गए दायित्वों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *