:
Breaking News

जीविका निधि के क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

महिलाओं को आसान ऋण उपलब्ध कराने पर दिया गया विशेष जोर

लखीसराय। दिनांक 22.01.26 को जीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं को सरल एवं सुलभ ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला परियोजना समन्वयन इकाई, जीविका के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित श्री नवीन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सूर्यगढ़ा (लखीसराय) को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात नितुल कुमार, प्रबंधक, सामुदायिक वित्त, जीविका ने जीविका निधि की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को जीविकोपार्जन हेतु तीन प्रकार के ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत अल्पकालिक ऋण ₹15,000 तक, सूक्ष्म ऋण ₹15,000 से अधिक एवं ₹75,000 तक तथा लघु ऋण ₹75,000 से अधिक एवं ₹2,00,000 तक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीविका निधि के अंतर्गत वर्तमान में 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लागू है, जिसमें अल्पकालिक ऋण की अवधि अधिकतम 12 माह, सूक्ष्म ऋण की अवधि अधिकतम 24 माह एवं लघु ऋण की अवधि अधिकतम 36 माह निर्धारित की गई है।
प्रशिक्षण पदाधिकारी शशिभूषण, जीविका ने ऋण आवेदन से लेकर वितरण एवं ऋण वापसी तक की संपूर्ण प्रक्रिया तथा जीविका निधि ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के वे समूह सदस्य, जिनका आधार एवं बैंक खाता लोकओएस में प्रविष्ट है, जांचोपरांत ऋण के पात्र होंगे, जबकि एनपीए खाते वाले समूह सदस्य एवं सरकारी कर्मचारी ऋण के लिए अपात्र होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अनीता कुमारी ने जीविका निधि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की अपनी संस्था है, जिसके माध्यम से उन्हें स्वरोजगारोन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु सरल एवं पर्याप्त वित्तीय सहयोग मिलेगा। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने सतत जीविकोपार्जन के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले जीविकाकर्मियों की हौसलाअफजाई भी की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के जीविका कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन कुमारी अदिति सिन्हा, प्रभारी प्रबंधक, आईबीसीबी, जीविका द्वारा किया गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *