:
Breaking News

Bihar ANM Result 2025 जारी, 7,780 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलावा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHSB) ने एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) भर्ती 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5006 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए लिखित परीक्षा के आधार पर 7,780 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित किया गया है।
बिहार एएनएम भर्ती का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड किया गया है। चयन सूची में अभ्यर्थियों का रोल नंबर, श्रेणीवार कट-ऑफ और अन्य जरूरी जानकारियां शामिल हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बताया गया है कि यह भर्ती परीक्षा 17 से 19 दिसंबर 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। उपलब्ध पदों के अनुपात में 1:1.5 के फार्मूले के तहत उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें तय
स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), शेखपुरा, पटना-14 में किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *