:
Breaking News

बेउर थाना में जनता दरबार, एसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना, 23 जनवरी 2026।
पुलिस–जनता संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को पश्चिमी क्षेत्र, पटना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री भानु प्रताप सिंह ने बेउर थाना का निरीक्षण करते हुए थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया।
जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। एसपी पश्चिमी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों एवं विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन संधारण एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनता से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ता है तथा क्षेत्र में प्रभावी एवं जिम्मेदार पुलिसिंग को बल मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने पुलिस प्रशासन द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भी आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *