Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
रोसड़ा पार्क मे भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गयाआयोजन
- Repoter 11
- 21 Jun, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रोसड़ा पार्क मे भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का थीम "फिट इंडिया, वोट इंडिया" रखा गया, जिसका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार,सहित अनुमंडल के कई पदाधिकारी,कर्मचारी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।सभी ने एकजुट होकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा, योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और अनुशासन भी प्रदान करता है।साथ ही,मतदान के माध्यम से हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







