Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।
- Repoter 11
- 21 Jun, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।उस मौके पर योग प्रशिक्षक रेणु देवी सहायक प्रीति वर्णवाल नीलम देव के द्वारा उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी और उन्हें क्रमशः सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम आदि करवाया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है।बल्कि मानसिक संतुलन व आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब लोग तनाव, रोग और भागदौड़ की जिंदगी से परेशान हैं, योग ही एक ऐसा माध्यम है जो आत्मिक शांति और जीवन ऊर्जा प्रदान करता है।कार्यक्रम के दौरान गायत्री मंत्रोच्चार और शांति पाठ से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। मौके पर आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर प्रसाद,प्रखंड समन्वयक गायत्री परिवार शिव कुमार पोद्दार, ट्रस्टी मामराज अग्रवाल, विजय कुमार निराला, नीतू बजाज, रितु देवी, मधु देवी, उपमुख ट्रस्टी पुष्पांजलि देवी मौजूद रही।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







