Breaking News
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए 2 वर्ष पूर्व डीजीपी की नौकरी से वीआरएस लेकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया:बी,के रवि
- Repoter 11
- 27 Jun, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा/समस्तीपुर: रोसड़ा शहर के पुरानी बस स्टैंड परिसर में तमिलनाडु के पूर्व डीजपी और कांग्रेस नेता बीके रवि ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर 'हर घर झंडा अभियान' की जानकारी दी। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह अधिवक्ता शंभू प्रसाद सिंह ने की। बीके रवि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के हर गांव और हर घर में कांग्रेस का झंडा लगाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस के विचारों और संगठन को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर न सिर्फ झंडा लगाएंगे, बल्कि लोगों से सीधा संवाद कर पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जनता से संवाद स्थापित कर उनके मुद्दों को समझा जाएगा और कांग्रेस के सिद्धांतों से उन्हें अवगत कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि पार्टी कार्यकर्ता हर गांव, हर वार्ड और मोहल्ले में जाकर अभियान को सफल बनाएंगे।प्रखंड अधक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इस अभियान में जुट गए हैं और लक्ष्य है कि जिले का हर घर कांग्रेस के झंडे से सजे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी और कांग्रेस नेता बीके रवि ने बताया कि,अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता, समर्थक अपने-अपने घरों, गाडि़यों, गांवों, मुहल्लों में पार्टी झंडा एवं स्टिकर लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया है। बीके रवि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 6 महीने से विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है। आला कमान का निर्देश है कि पार्टी से युवा वर्ग, महिला, छात्र, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग को जोड़ा जाए। तभी हम लोगों का हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल हो सकेगा। पार्टी की तरफ से निर्देश है कि जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी एवं सभी सदस्य के घर पर तिरंगा लहराया जाए। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवायेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।इस अभियान से जुड़ने के लिये कांग्रेस संगठन नें एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है जिसके तहत महिलाओं को पंजीकरण करना होगा। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है।बीके रवि ने कहा कि रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निदान हेतु हर संभव प्रयास करने व अपनी संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू वे प्रतिबद्ध हैं.बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वे 2 वर्ष पूर्व डीजीपी की नौकरी से वीआरएस लेकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया. बीके रवि ने बताया कि रोसड़ा के विभिन्न मुद्दाओं को लेकर 29 जून को कांग्रेस पार्टी शहर के टावर चौक पर एक दिवसीय धरना देगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







