:
Breaking News

ऑक्सीजन मैन सिकंदर आलम ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ, संविधान और मानवता की सेवा का लिया संकल्प

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ऑक्सीजन मैन के नाम से विख्यात समाजसेवी सिकंदर आलम ने जिलेवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता और बंधुत्व—को आत्मसात कर समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
सिकंदर आलम ने अपने संदेश में कहा कि संकट की घड़ियों में मानवता की सेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
ऑक्सीजन मैन ने यह भी कहा कि मजबूत लोकतंत्र तभी संभव है जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों को समझे और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में योगदान दे।
अंत में उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों पर चलने और सेवा, समर्पण व सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *