:
Breaking News

तेज रफ्तार की कीमत एक जान, पटना में हिट-एंड-रन के बाद सड़क पर उतरा जनाक्रोश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार की राजधानी पटना में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर एक जान ले ली। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पिरमौहानी इलाके में सोमवार को एक अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे पटना नगर निगम कर्मी को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान सैदपुर निवासी मुन्ना मांझी के रूप में हुई है, जो नगर निगम में कार्यरत थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो अत्यधिक तेज गति में थी और चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे साइकिल सवार सीधे उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ने रुकने या मदद करने के बजाय मौके से भागना ही बेहतर समझा। सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।घटना के बाद लालजी टोला इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना ने एक बार फिर पटना की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *