:
Breaking News

कुएं से मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के निशान—परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना (बिहटा): बिहटा थाना क्षेत्र के आईआईटी अम्हारा अंतर्गत राजपुर–दरियापुर गांवों के बीच बधार इलाके में मंगलवार सुबह एक कुएं से युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी सर्वा पासवान के 33 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश सोमवार शाम से लापता था।
सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक तौर पर शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।
परिजनों का आरोप है कि राकेश की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। मृतक के पिता सर्वा पासवान ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान मंगलवार सुबह कुएं में शव मिलने की जानकारी मिली। वहीं बड़े भाई बाल कृष्ण पासवान उर्फ छोटे पासवान का कहना है कि राकेश शाम करीब पांच बजे खाना खाकर घर से निकला था। उनका दावा है कि करीब 20 फीट गहरे कुएं में शव फेंके जाने से पहले राकेश के साथ मारपीट की गई होगी।
घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। लोग निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच आईआईटी अम्हारा थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है या किसी प्रकार की दुर्घटना। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं परिजन हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *