Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
हसनपुर: जदयू पंचायत अध्यक्षों की हुई बैठक
- Repoter 11
- 30 Jun, 2025
मोहम्मद आलम
हसनपुर/रोसड़ा: हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राज कुमार राय के बेलसंडी स्थित आवास पर जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें आगामी विधान सभा चुनाव पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा।अभी से ही नेताओं और कार्यकर्ताओ को मुस्तैद रहने की बात कही।जदयू नेता पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार तेजी से विकास कर रहा है।लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में लोग लग जाएं। संगठन को मजबूती दें।ग्रामीण स्तर पर पार्टी का विस्तार करें।उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं।सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। श्री राय ने कहा कि होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान एनडीए के पक्ष में चलाएं।जनसंपर्क के दौरान आम जनता के समस्याओं को सुने व सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएं। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार विमल ने कहा कि नीतीशकुमार बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिए हैं। बैठक में हसनपुर प्रखंडअध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा,विथान प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय,पंचायत अध्यक्ष जगमोहरा अरविंद कुमार पटेल, जदयू नेता शिव शंकर यादव, विजय यादव, प्रीति कुमारी,के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







