:
Breaking News

खिलौनों में छिपा नशा, एयरपोर्ट पर खुली परतें: गया में 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स जब्त, दो महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त निगरानी के बीच गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कस्टम विभाग ने जांच के दौरान नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए पांच तस्करों को दबोच लिया है। जब्त किए गए नशे की मात्रा करीब 25 किलोग्राम बताई जा रही है, जिसे बेहद शातिर तरीके से खिलौनों के भीतर छिपाया गया था।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई थाई एयर एशिया की फ्लाइट एफडी-122 के गया पहुंचने के बाद की गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विमान के उतरते ही संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कुछ यात्रियों को जांच के लिए रोका गया। सामान की गहन तलाशी में खिलौनों के अंदर छिपाकर लाई जा रही हाइड्रोपोनिक वीड्स की खेप सामने आई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया।
कस्टम विभाग ने इस मामले में दो महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए पुरुष तस्कर उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दोनों महिलाएं पंजाब से ताल्लुक रखती हैं। प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हो सकता है और इसके तार अन्य शहरों व देशों से भी जुड़े हो सकते हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में अश्विनी कुमार द्विवेदी की भूमिका अहम नजर आ रही है, जिसे इस तस्करी नेटवर्क का प्रमुख कड़ी माना जा रहा है। फिलहाल सभी आरोपितों को उनके सामान के साथ कस्टम विभाग की हिरासत में रखा गया है। जब्त नशीले पदार्थों की सूची तैयार की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी न सिर्फ गया बल्कि पूरे बिहार के लिए एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका अंतिम ठिकाना क्या था। कस्टम और अन्य एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश में जुट गई हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *