:
Breaking News

TRE 4.0 भर्ती को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा: गांधी मैदान पर धरना, 7 फरवरी को राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं और उन्होंने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही TRE 4.0 की वैकेंसी जारी नहीं की गई, तो वे 7 फरवरी से राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।
धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि लंबे समय से वे शिक्षक भर्ती की तैयारी में लगे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से उनका भविष्य अनिश्चितता में फंस गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार और शिक्षा विभाग बार-बार आश्वासन देते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस घोषणा नहीं हुई।
छात्रों ने कहा कि पहले कहा गया था कि 1 लाख 20 हजार वैकेंसी आएगी, फिर 40 हजार, फिर 25 हजार—इस प्रकार शिक्षा विभाग लगातार भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर नौकरी मिल सके।
गांधी मैदान में शांतिपूर्ण धरना जारी है, लेकिन छात्रों के तेवर स्पष्ट हैं। उनका कहना है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे सदन के सामने और सड़कों पर राज्यव्यापी प्रदर्शन करेंगे।
छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यह सिर्फ आरंभिक चेतावनी है, और अगर भर्ती प्रक्रिया में देरी जारी रही, तो आंदोलन और तेज और व्यापक होगा। प्रशासन ने फिलहाल धरना स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *