Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
ताजपुर में स्मार्ट मीटर का खुलासा: मोटर साइकिल मिस्त्री का बिल 77 हजार पहुंचा, बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
- Reporter 12
- 27 Jan, 2026
ताजपुर,समस्तीपुर,27 जनवरी 2026: ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र संख्या 17 रामदयाल चौक में मोटर साइकिल मिस्त्री मो० हसनैन के लिए अचानक आए बिजली बिल ने संकट खड़ा कर दिया है। मो० हसनैन के दुकान में लगे स्मार्ट मीटर उपभोक्ता संख्या 113406441496 ने पिछले कुछ दिनों में अचानक बढ़ते बिल से उन्हें चौंका दिया। उपभोक्ता ने बताया कि शाम के समय केवल दो बल्ब जलाते हैं और नियमित रूप से रिचार्ज करते हैं। 22 जनवरी को उनकी बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। पहले 100 रुपए रिचार्ज करने पर आपूर्ति शुरू नहीं हुई, फिर दोबारा रिचार्ज करने पर भी बिजली नहीं आई। जब उन्होंने मीटर बैलेंस देखा तो पहला बिल 38,500 रुपये था। इसके बाद लगातार बढ़ते हुए 23 जनवरी को 46,365 रुपये, 24 जनवरी को 54,134 रुपये, 25 जनवरी को 58,000 रुपये और 26 जनवरी को 77,441 रुपये तक पहुंच गया। बिजली अभी भी बंद है और उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय मिस्त्री और जेई से संपर्क करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। इस मामले में उपभोक्ता की शिकायत पर भाकपा माले के प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह और प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जाकर स्थिति का जायजा लिया। माले नेताओं ने बताया कि मीटर पहले से सही काम कर रहा था और बिल नियमित रिचार्ज के अनुसार संतुलित था। अचानक मीटर जंप करने लगा और एक ही दिन में चार-पाँच हजार रुपये का बिल बढ़ने लगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि विभाग तुरंत मीटर ठीक कर बिल सुधार करे और बिजली आपूर्ति बहाल करे, अन्यथा उपभोक्ता माले के सहयोग से आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







