:
Breaking News

सिपाही भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर लाखों ठगने वाले दो दलाल पटना पुलिस के हत्थे चढ़े

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना में सिपाही भर्ती को लेकर चल रहे फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के मेडिकल और शारीरिक जांच में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलने वाले दो शातिर दलालों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को “ऊपर तक सेटिंग” वाला बताकर युवाओं को भरोसे में लेते थे और सिपाही भर्ती में बहाली सुनिश्चित कराने का दावा करते थे।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी प्रति अभ्यर्थी 6 से 7 लाख रुपये की मांग करते थे और अब तक 70 से अधिक युवाओं से ठगी कर चुके हैं। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए वे अभ्यर्थियों से फर्जी एग्रीमेंट तक करवाते थे और उनके मूल दस्तावेज अपने पास रख लेते थे। कई अभ्यर्थियों ने नौकरी पाने की उम्मीद में न सिर्फ मोटी रकम दी, बल्कि अपने महत्वपूर्ण कागजात भी इनके हवाले कर दिए।
यह कार्रवाई सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिपाही शारीरिक भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ लोग बहाली दिलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय इनके पास से कई अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज, एग्रीमेंट पेपर और अन्य संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था। वे युवाओं को यह यकीन दिलाते थे कि भर्ती प्रक्रिया में उनकी गहरी पैठ है और मेडिकल, शारीरिक जांच से लेकर अंतिम चयन तक सब कुछ “मैनेज” करवा देंगे। इसी भरोसे में आकर कई अभ्यर्थी इनके जाल में फंसते चले गए।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसका कोई संगठित नेटवर्क राज्य के बाहर तक फैला हुआ है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों से ठगी की गई है, उनकी पहचान कर उनके दस्तावेज लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती सहित सभी सरकारी नौकरियों के अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है और पैसे देकर बहाली संभव नहीं है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसे ठगों पर कार्रवाई की जा 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *