:
Breaking News

समस्तीपुर मंडल में प्रशासन-कर्मचारी संवाद मजबूत, पीएनएम बैठक में अधिकांश मुद्दों पर बनी सहमति

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर मंडल में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को एक अहम पहल देखने को मिली। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियन ईसीआरईयू के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, सेवा शर्तों और कल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए संवाद को रचनात्मक और सहयोगात्मक बताया गया, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश मुद्दों पर आपसी सहमति बन सकी। जिन विषयों पर तत्काल निर्णय नहीं हो सका, उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक सनी सिन्हा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारियों की उपस्थिति रही। मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का कल्याण, उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि समस्तीपुर मंडल की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी हैं। कर्मचारी संगठन और प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हैं और आपसी सहयोग से ही मंडल की प्रगति संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही भविष्य में भी स्थायी वार्ता तंत्र जैसी बैठकों के माध्यम से संवाद को और मजबूत किया जाएगा, ताकि समन्वय के साथ मंडल की कार्यकुशलता और विकास को नई दिशा मिल सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *