Breaking News
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की ठहराव को लेकर आमरण अनशन के चार दिन बीतने के बाद तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने आंदोलनकारियों से वार्ता करना मुनासिब समझा है और ना ही रेलवे विभाग के जिम्मेदार अधिकारी डीआरएम इधर झांकना गंवारा समझा है।
- Repoter 11
- 07 Jul, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा/समस्तीपुर:। रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों कि मांग को लेकर रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन के परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल के चौथ दिन सोमवार को भी जारी है।उनकी मांग है कि रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव किया जाए। गौरतलब है कि रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन अनुमंडल मुख्यालय होने के साथ ही एक प्रमुख कस्बा भी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से देखें तो यहां के व्यापारी समस्तीपुर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, बेगूसराय, के अलावा यूपी से भी तालुकात रखते हैं। ऐसे में इस स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव यात्री सुविधाओं के साथ साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कई मायने में प्रमुख माना जाता है। प्रमुख ट्रेनों के ठहराव होने से लोगों को जहां सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा वहीं रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। लोगों का कहना है कि,हम लोग मांग करते-करते थक हार चुके हैं, लेकिन रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं।ऐसे में अब इस बार आंदोलन तेज करने के सिवा और कोई रास्ता नहीं दिखता है।अन्य आंदोलनरत लोगों में युवा नेता मनीष पासवान, आकाश गारा,सिद्धार्थ सिंह, मिश्रा विश्व बारूद, मोहम्मद आमिर आदिल, मोहम्मद नौशाद अंसारी,प्रिंस शर्मा, रवि रंजन मिश्रा विश्वकर्मा, इत्यादि लोग इस बार आंदोलन से पीछे हटने को कदापि तैयार नहीं है। रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चार दिनों से अनशन पर बैठे ग्रामीणों संग आमिर आदिल ने बताया कि इस बार पीछे हटने का सवाल ही नहीं होता।जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, रेलवे बोर्ड के अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर आकर ट्रेनों के ठहराव नहीं कराते हैं तब तक पीछे हटने का कोई सवाल ही उत्पन्न नहीं होता है. आकाश गाड़ा भी उनकी बातों का समर्थन करते हैं कि अब आर-पार की लड़ाई होगी,बताना महत्वपूर्ण होगा कि जब-जब क्षेत्र की जनता यात्री सुविधाओं को लेकर मुखर हुई है तब तक रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से लगाए जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाक बचाने के लिए कोरे आश्वासन का सहारा लेते हुए जन आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास किया है। इसमें वह सफल भी हुए हैं, लेकिन अपने दिए गए आश्वासनों पर वह खरे नहीं साबित हुए हैं।जिसका परिणाम यह है कि लोगों को अक्सर जन आंदोलन का सहारा लेना पड़ता रहा है।मौजूदा समय में बहुत कम इस रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाता है।जबकि कई प्रमुख ट्रेनों का आवागमन होता है। समस्तीपुर रेल मंडल में रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन का भी अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है जो आज भी है।लेकिन कहते हैं कि “जैसे-जैसे दवा की, वैसे-वैसे मर्ज भी बढ़ता गया” की तर्ज पर जैसे-जैसे इस रेलमार्ग में विकास की किरण दिखलाई देनी शुरू हुई है वैसे-वैसे ही यात्री सुविधाओं के नाम पर रेलवे बोर्ड के अधिकारी अपने लालफीताशाही रवैए के चलते मनमानी करते नजर आए हैं। 4 जून 2025 दिन शुक्रवार से प्रारंभ होकर चार दिनों तक अनवरत चले व्यापारी, ग्रामीण, अधिवक्ता से लगाए श्रमिक वर्ग के लोग भी इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए समय देते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके इस आंदोलन के चार दिन बीतने के बाद तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने आंदोलनकारियों से वार्ता करना मुनासिब समझा है और ना ही रेलवे विभाग के जिम्मेदार अधिकारी डीआरएम इधर झांकना गंवारा समझा है। रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन देश की आजादी के बाद से अनवरत बुनियादी यात्री सुविधाओं से जूझता आ रहा है. पिछले ढाई दशक से रोसड़ा को जिला बनाने को लेकर संघर्षरत रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा की माने तो रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन की उपेक्षा के लिए कोई और नहीं बल्कि महकमें के जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि काफी हद तक जिम्मेदार है.वह खुले तौर पर कहते हैं और सवाल भी खड़े करते हैं कि, यदि ऐसा न होता तो भला यह आमरण अनशन करने की नौबत ही क्यों उत्पन्न होती है? युवा नेता मनीष पासवान अपना पक्ष रखते हुए बड़े ही बेबाकी से कहते हैं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के गठजोड़ का ही प्रतिफल है कि रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।गौरतलब है कि रेलवे की नीतियों एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षापूर्ण रवैए से त्रस्त रोसड़ा के नागरिकों ने रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर दूसरा घाट रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशन प्रारंभ किए हुए हैं।लेकिन हद की बात है कि अपनी हठधर्मिता पर आमादा रेलवे महकमा आमरण अनशन के चार दिन बाद भी नहीं जगा।चार दिनों से नागरिकों का खुले आसमान के नीचे आमरण अनशन जारी है। रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने पहुंच अनशनरत कर रहे साथी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सक ने लगातार भूख हड़ताल कर रहे साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की चेतावनी दी। लगभग दर्जनों गांवों और लाखों की आबादी वाले इस इलाके के लोगों द्वारा स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे है।आंदोलन की अगुवाई कर रहें मनीष पासवान ने बताया कि जब तक उच्चाधिकारियों या रेल विभाग द्वारा उचित आश्वासन नहीं मिल जाता अनशन जारी रहेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







