:
Breaking News

श्मशान तक रास्ता नहीं, सड़क पर हुआ अंतिम संस्कार: वैशाली में अतिक्रमण ने छीना बुजुर्ग महिला का अंतिम सम्मान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गरौल थाना क्षेत्र के सोंधो अंधारी गाछी चौक पर एक महादलित परिवार को श्मशान घाट तक जाने का रास्ता नहीं मिला, जिसके चलते मजबूर होकर बीच सड़क पर ही बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा। मृतका की पहचान सोंधो वासदेव गांव निवासी 91 वर्षीय झपकी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मौत के बाद जब शव को श्मशान घाट ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में लंबे समय से किए गए अतिक्रमण के कारण आगे बढ़ना संभव नहीं हो सका। आरोप है कि स्थानीय दुकानदारों ने श्मशान जाने वाले मार्ग पर कब्जा कर रखा है और शव यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। काफी प्रयास के बावजूद रास्ता नहीं मिलने पर परिजनों ने चौराहे पर ही चिता जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस घंटों मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता काफी समय से बंद है और कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मामले के सामने आते ही वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने संज्ञान लिया और जांच के लिए समिति गठित की, जिसमें महुआ के एसडीओ, डीएसपी और गोरौल के बीडीओ को शामिल किया गया है। डीएम ने जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *