Breaking News
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
रोसड़ा: बिजली विभाग के जेई के कार्य करने की शैली और उनके फोन नहीं उठाने से उपभोक्ता परेशान
- Repoter 11
- 23 Jun, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा:बिजलीविभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों का फोन उठाने में भी गुरेज करते है।वहीं विभाग में शिकायत करने या सूचना देने के लिए जारी किए गए मोबाइल फोन हमेशा बंद या व्यस्त रहता हैं। जिसके कारण कोई भी घटना या दुर्घटना होने पर विभाग को सूचना देने में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बुधवार सुबह के करीब 7:00 बजे महादेव मठ वार्ड नंबर 11 में बिजली गुल होने के बाद इसकी सूचना देने के लिए जब बिजली विभाग के कार्यालय के टेलीफोन पर फोन किया गया, तो फोन व्यस्त मिला। जब बिजली विभाग के जेई टीपू सुल्तान के सरकारी नंबर पर फोन किया गया, तो वह मोबाइल उठाना मुनासिब नहीं समझे बिजली विभाग के जेई अन्य उपभोक्ताओं के साथ भी फोन नहीं उठाते हैं।उनके इस कार्य शैली से उपभोक्ता काफी परेशान है। बिजली विभाग के जेई के नबंरों पर कई बार फोन किया गया, परन्तु कोई रिस्पांस नहीं मिला।शहर के किसी भी गली मोहल्ले अगर बिजली समस्या हो जाए तो उसे ठीक करवाने के लिए आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि बिजली समस्या दर्ज करने वाले कर्मचारी न तो लोगों के फोन उठाते है। अगर उठाते भी हैं तो उनसे समस्या का समाधान नहीं हो पाता बिजली समस्या को लेकर यदि विभाग के जेई को फोन मिलाया जाए तो वह भी जल्द फोन नहीं उठाते अगर धोखा से फोन उठ भी लिए तो शिकायत दर्ज करवाने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। विभाग के कर्मचारियों और जेई के इस चक्कर में लोगों की बिजली समस्या घंटों तक ठीक नहीं हो पाती और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को मोहल्ला महादेव मठ वार्ड नंबर 11 में बिजली की समस्या पैदा हुई, जिसका समाधान करवाने के लिए लोगों ने विभाग के जेई व कर्मचारियों को कई फोन और यहां तक कि शिकायत वाले नंबर पर फोन न उठने की सूरत में एसएमएस भी किया। परन्तु सुबह 7:00 बजे किए गए एसएमएस का 11:00 बजे तक कोई जवाब नहीं आया। लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में सुबह 7:00 बजे से बिजली गुल रही। लोगों ने बताया कि विभाग के जेई से संतोष जनक जवाब न मिलने व शिकायत दर्ज करने वाले कर्मचारी के फोन न उठाने के कारण उन्हें अपने घरों में बगैर बिजली के रहना पड़ा मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी रात के समय में उनके मोहल्ले की लाइट चली गई थी उस समय भी बिजली शिकायत वाले नंबर पर बार-बार फोन किया गया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मियों की अनदेखी के करण छोटी-छोटी शिकायतें भी उच्चाधिकारियों को फोन करके ठीक करवानी पड़ती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







