Breaking News
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
रोहतास में ट्रॉली बैग में मिली नाबालिग लड़की की लाश, स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पीछे फैली सनसनी
- Reporter 12
- 01 Feb, 2026
रोहतास जिले के डेहरी शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे कूड़े-कचरे के बीच लाल रंग की ट्रॉली बैग में एक लड़की का शव बरामद किया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया है।सुबह-सुबह कूड़ा बिनने वाले बच्चों की नजर जब कचरे के ढेर के पास रखे एक संदिग्ध लाल ट्रॉली बैग पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बैग खोलने की कोशिश की गई, जिसके बाद अंदर से लड़की की लाश होने की जानकारी सामने आई। इसके तुरंत बाद किसी ने डायल 112 पर सूचना दी।सूचना मिलते ही सबसे पहले डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद नगर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने ट्रॉली बैग, आसपास के कचरे और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच शुरू की।स्थानीय महिला सुनीता यादव ने बताया कि लाल ट्रॉली बैग में लड़की की लाश मिलने की खबर सुनकर वे भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की जघन्य घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।पुलिस के अनुसार मृत लड़की की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया गया हो, हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।पूरे मामले पर रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि नगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और हाल के दिनों में लापता लड़कियों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।इस घटना के बाद डेहरी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग भय और आक्रोश के बीच पुलिस से त्वरित कार्रवाई और पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







