Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुजफ्फरपुर में नकली टाटा नमक का बड़ा खेल उजागर, पुलिस–कंपनी की संयुक्त कार्रवाई से मिलावटखोर सिंडिकेट बेनकाब
- Reporter 12
- 01 Feb, 2026
मुजफ्फरपुर जिले में नामी कंपनियों के भरोसे को ठगने और आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े मिलावटखोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राजेपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर पुलिस और टाटा कंपनी की विजिलेंस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर तीन हजार से अधिक नकली टाटा नमक के पैकेट जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके के दुकानदारों और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।यह छापेमारी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल सेल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही कंपनी के सर्किल ऑफिसर अंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने पहले बाजार में ग्राहक बनकर दुकानों की जांच शुरू की। जांच के दौरान दुकानों पर बिक रहे टाटा नमक के पैकेट देखने में बिल्कुल असली जैसे लगे, लेकिन बारीकी से जांच करने पर पैकिंग, प्रिंटिंग और गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद यह साफ हो गया कि बाजार में धड़ल्ले से नकली टाटा नमक बेचा जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राजेपुर थाना को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार और मुन्ना यादव के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कंपनी की टीम के साथ मिलकर फुलवरिया चौक स्थित जगरनाथ चौधरी के गोदाम पर छापा मारा गया। गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस और विजिलेंस टीम भी चौंक गई, क्योंकि वहां हजारों की संख्या में नकली टाटा नमक के पैकेट, रैपर और पैकिंग सामग्री रखी हुई थी। मौके से तीन हजार से अधिक तैयार पैकेट जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया।टाटा कंपनी के अधिकारी अंजन कुमार ने बताया कि यह गिरोह सस्ते और घटिया नमक को टाटा नमक जैसे दिखने वाले पैकेट में भरकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह का नकली नमक आयोडीन और शुद्धता के मानकों पर खरा नहीं उतरता, जिससे आम लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ब्रांडेड उत्पाद खरीदते समय पैकिंग और होलोग्राम की सावधानीपूर्वक जांच करें।इधर राजेपुर पुलिस ने बताया कि गोदाम मालिक और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नकली नमक की सप्लाई कहां-कहां तक फैली हुई थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे गिरोहों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







