Breaking News
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह का सिंघम स्टाइल अपराधियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के लिए भी खौफ पैदा कर रहा है
- Repoter 11
- 06 Aug, 2025
मोहम्मद आलम (संपादक)alamkikhabar.com
समस्तीपुर:पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह का सिंघम स्टाइल अपराधियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के लिए भी खौफ पैदा कर रहा है और लगातार पुलिसिंग भी अब बेहतर दिख रही है.साथ ही पुलिस अब पीपुल फ्रेंडली भी बन रही है.समस्तीपुर के पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह खुद लगातार देर रात थाने का निरीक्षण कर रहे हैं. पुलिस गश्ती का जायजा ले रहे हैं और गड़बड़ करने वाले पुलिस कर्मियों पर गाज भी गिरा रहे हैं. उनके इस स्टाइल ने एक तरफ अपराधियों-माफियाओं में घबराहट बढ़ा दी है तो दूसरी तरफ पुलिस वाले खुद सजग और चौकन्ने हो गए हैं. बदली हुई पुलिसिंग को लोगों ने एक चमत्कार बताया है.लोगो का कहना है कि एक अफसर का असर पूरे जिले में दिख रहा है.पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह ने जब से समस्तीपुर जिले की कमान संभाली है;उसके बाद छोटे-बड़े सभी तरह के माफिया उनके एजेंट और उनके साथ देने वाले दलालों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी हुई है.वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को भी सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए यातायात पुलिस को दुरुस्त किया गया है.वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहने पर उन सबका चालान काटा जा रहा है.इसी तरह गाड़ी के गड़बड़ कागज रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.वहीं, सरकार के राजस्व के साथ-साथ लोगों में कानून के प्रति सजगता और भरोसा है तो दूसरी ओर कानून पालन कराने के लिए खौफ भी पैदा किया है.इससे पहले जब पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह जहानाबाद के एसपी थे तब जहानाबाद के बड़े-बड़े शराब और भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की थी. पुलिस मुख्यालय के बड़े अफसरों ने उनकी जमकर तारीफ की थी। यहां के लोगों को भी उम्मीद थी कि जहानाबाद जैसा ही कार्य देखने को मिलेगा।लोगों की उम्मीद के मुताबिक वैसा ही दिख भी रहा है इसलिए जितनी भी घटनाएं घटीं.उसमें एसपी अरविंद प्रताप सिंह लगातार करवाई करवाया है. अपराधियों को सरेंडर करवाया और पुलिस को इनाम भी दिलवाया है. पुलिसिंग का ये नया रूप लोगों को भी काफी अच्छा लग रहा है. समस्तीपुर जिले के नए एसपी अरविंद प्रताप सिंह के कार्यशैली से जिले के लोग काफी प्रभावित है.उन्होंने सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिला कि समस्तीपुर जिले के पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह लोगों का फोन उठाते भी हैं और जवाब भी देते हैं।और लोगों की बातों को अच्छी तरह से मोबाइल पर सुनते भी हैं और कार्रवाई का भरोसा भी दिलाते हैं।जो अन्य पुलिस कप्तान द्वारा नहीं किया जाता था।पिछले दिनों जिले में कुछ पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है. उनको निलंबित किया गया है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने की बात कहीं गई है। बताते चलें कि आईपीएस अरविंद प्रताप सिंह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे यहां से पहले जहानाबाद जिला में एसपी के पद पर कार्यरत थे.इससे पूर्व मुजफ्फरपुर जिले में उन्होंने सिटी एसपी के रूप में भी बा खूबी अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभाई है।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े कदम उठाए थे और वहां के अपराधी उनके नाम से थर थर कांपते थे.इनका नाम सुनते ही अपराधी कोसों दूर रहते हैं.उनकी छवि एक कड़क,अनुशासित और पेशेवर पुलिस अधिकारी की रही है. वे फील्ड में सक्रिय रहते हैं और स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना पसंद करते हैं।यही वजह है कि जहानाबाद में उनकी तैनाती के दौरान क्राइम ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई थी.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







