Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ, नीट छात्रा मौत पर विपक्ष का प्रदर्शन, व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी
- Reporter 12
- 02 Feb, 2026
पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से हंगामेदार माहौल में शुरू हो गया। पहले ही दिन विपक्ष ने नीट छात्रा की मौत के मामले को लेकर सरकार को घेरते हुए सदन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर विपक्षी विधायक नारेबाजी करते दिखे, जिससे राजनीतिक तापमान बढ़ गया। इसी सत्र में सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव वित्त वर्ष 2026-27 का बजट सदन में रखेंगे।सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के प्रमुख चेहरे सदन पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई मंत्री-विधायक अपनी सीटों पर नजर आए। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी तमाम अटकलों को विराम देते हुए सदन में उपस्थिति दर्ज कराई। हाल ही में पैर के अंगूठे के ऑपरेशन के कारण उनके सत्र में शामिल न होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन तेजस्वी यादव व्हीलचेयर के सहारे विधानसभा पहुंचे, जिससे सियासी हलकों में अलग संदेश गया।नीट छात्रा मौत मामले को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रही है और दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि बिहार को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। उनके मुताबिक केंद्र सरकार ने राज्य को ठोस मदद के बजाय सिर्फ आश्वासनों का झुनझुना थमा दिया है।इसके जवाब में सत्ता पक्ष के विधायकों ने बजट की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि केंद्र सरकार के फैसले बिहार के विकास को नई दिशा देंगे और विपक्ष के पास अब सिर्फ विरोध के अलावा कुछ नहीं बचा है।सत्र की कार्यवाही 2 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगी, जिसमें कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा, जबकि 9 फरवरी को बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद सरकार की प्रतिक्रिया आएगी। 27 फरवरी को सत्र की अंतिम बैठक होगी। पहले दिन विधानसभा परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। एंट्री गेट की सजावट के लिए दूसरे राज्यों से फूल मंगाए जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिसने सत्र को औपचारिक रूप से खास बना
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







