:
Breaking News

बजट से लेकर नीट छात्रा मौत तक विपक्ष का हमला,तेजस्वी यादव ने सरकार और सीबीआई पर साधा निशाना

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है।केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट,राज्यपाल के अभिभाषण और पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले को लेकर सरकार पर तीखे तंज कसे।सत्र के पहले ही दिन तेजस्वी यादव ने बजट को पुरानी घोषणाओं की पुनरावृत्ति बताते हुए कहा कि आम लोगों के लिए इसमें कुछ भी नया नहीं है।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बजट में भले ही कुछ नया न हो,लेकिन इतना जरूर बदल गया है कि चुनावी राज्य के हिसाब से वित्त मंत्री की साड़ी बदल जाती है।तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में चुनाव था तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला की साड़ी पहनी थी और अब तमिलनाडु में चुनाव है तो वहां की साड़ी पहनकर बजट पेश किया गया।तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह भाषण नया नहीं बल्कि वही पुराना मसौदा है,जो अधिकारी लिखकर दे देते हैं और राज्यपाल उसे पढ़ देते हैं।उन्होंने दावा किया कि अभिभाषण में हरियाली और विकास की जो तस्वीर पेश की गई है,वह जमीनी सच्चाई से कोसों दूर है और वे पिछले दस वर्षों से ऐसे ही भाषण सुनते आ रहे हैं।नीट छात्रा की मौत के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने सीबीआई जांच पर भी सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि सीबीआई से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती,क्योंकि पहले भी कई बड़े मामलों की जांच एजेंसी कर रही है,जिनमें अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाला और नवरुणा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जांच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार हालात संभालने में विफल रही है।इस बीच बजट सत्र के पहले दिन तेजस्वी यादव के विधानसभा पहुंचने को लेकर भी चर्चा होती रही।अनुमान लगाया जा रहा था कि स्वास्थ्य कारणों से वे सदन में उपस्थित नहीं होंगे,लेकिन वे व्हीलचेयर के सहारे विधानसभा पहुंचे।दरअसल उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था,जिसके बाद उनका ऑपरेशन कराया गया।इसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए दी गई थी।कुल मिलाकर बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए आने वाले दिनों में तीखी सियासी लड़ाई के संकेत दे दिए हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *