Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार में तेज ठंडी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी,कोहरे का असर बरकरार,अगले दो दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण
- Reporter 12
- 02 Feb, 2026
बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए ठंड का असर तेज कर दिया है।राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम के बीच तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं,जिससे सुबह और शाम के समय कंपकंपी बढ़ गई है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है,जिससे ठंड का अहसास सामान्य से कहीं अधिक रहेगा।सुबह और देर शाम कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है,जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है।बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम चंपारण,पूर्वी चंपारण,शिवहर,सीतामढ़ी,मधुबनी,मुजफ्फरपुर,सहरसा,मधेपुरा,खगड़िया,भागलपुर,कटिहार,पूर्णिया और अररिया के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में कोहरे की तीव्रता अधिक रहने की आशंका जताई गई है,जबकि मध्य और दक्षिण बिहार के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा सकता है।पिछले 24 घंटों के दौरान समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो राज्य में सबसे कम रहा।इसके अलावा पटना,गया,भागलपुर,मुजफ्फरपुर,दरभंगा और पूर्णिया जैसे प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।राजधानी पटना में भी अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।पूर्वानुमान के अनुसार 2 फरवरी को पटना में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है,जबकि 3 से 5 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।6 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने कोहरे और तेज हवाओं को देखते हुए वाहन चालकों और आम लोगों को सुबह और देर रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







