Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन सख्ती और संवेदना साथ-साथ,कहीं आसान पेपर से राहत तो कहीं आंसुओं और हथकड़ी की तस्वीरें
- Reporter 12
- 02 Feb, 2026
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत सोमवार 2 फरवरी से होते ही राज्यभर से सख्ती,संघर्ष और भावनाओं से भरी तस्वीरें सामने आईं।13 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले ही दिन कहीं छात्रों के चेहरे पर आसान प्रश्नपत्र से संतोष दिखा,तो कहीं गेट बंद होने के कारण सपनों पर ताला लगने जैसा दर्द नजर आया।सबसे अधिक चर्चा में रहा जहानाबाद का दृश्य,जहां दो परीक्षार्थी हथकड़ी में परीक्षा देने पहुंचे और अनुशासन के बीच उम्मीद की मिसाल बन गए।जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड स्थित प्रवेशिका उच्च विद्यालय शकूराबाद परीक्षा केंद्र पर पुलिस अभिरक्षा में दो युवक हथकड़ी लगाए परीक्षा केंद्र लाए गए।दोनों इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं और आवश्यक जांच के बाद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।हथकड़ी में बंधे हाथों के बावजूद उनकी आंखों में भविष्य संवारने का सपना साफ झलक रहा था।इधर पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने राहत की सांस ली।छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था और सवाल सीधे सिलेबस से पूछे गए थे।हालांकि सख्ती ने कई जगह छात्रों को भावुक भी कर दिया।सुबह 9 बजे के बाद कई परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद कर दिए गए,जिसके चलते देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला।नालंदा में कुछ छात्र गेट फांदकर भीतर जाते नजर आए,जबकि बेगूसराय में देरी से पहुंची कई छात्राएं गेट के बाहर रोती-बिलखती दिखीं।परीक्षा के दौरान सख्त जांच व्यवस्था भी चर्चा में रही।पटना के शास्त्रीनगर केंद्र पर मुस्लिम छात्राओं का हिजाब उतरवाने का मामला सामने आया।गोपालगंज,पटना समेत कई जिलों में परीक्षार्थियों के जूते उतरवाए गए और कड़ाके की ठंड के बावजूद छात्रों को नंगे पांव परीक्षा देनी पड़ी।जमुई में सुरक्षा जांच के दौरान छात्रों की बेल्ट तक उतरवाई गई।वहीं दूसरी ओर कुछ मॉडल परीक्षा केंद्रों पर माहौल बिल्कुल अलग नजर आया।केवल छात्राओं के लिए बने केंद्रों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था और प्रवेश के समय छात्राओं का तिलक कर स्वागत किया गया।बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा राज्य के 1762 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है,जिसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।इनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं।पहली पाली के बाद दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा संपन्न हुई।पहले ही दिन की घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि इस बार की इंटर परीक्षा सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं,बल्कि अनुशासन,संघर्ष और भावनाओं की कहानी भी अपने साथ लेकर चल रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







