:
Breaking News

बिहार में मौसम का दोहरा प्रहार: घना कोहरा, ठंड की मार और बारिश का यलो अलर्ट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठंड, घना कोहरा और बादलों की आवाजाही ने प्रदेश को एक बार फिर सर्द हवाओं की गिरफ्त में ले लिया है। सुबह सूरज निकलने के इंतजार में लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं, जबकि मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के यलो अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर दक्षिण बिहार के पठारी क्षेत्रों तक कुहासे की मोटी परत छाई हुई है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी राज्य के 19 जिलों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। सबसे खराब हालात छपरा में देखने को मिले, जहां सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।
IMD के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में कोहरे का व्यापक असर देखा गया। गंगा के आसपास के इलाकों में कोहरा अधिक सघन रहा। मौसम विभाग ने रोहतास और कैमूर जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि आसपास के जिलों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। बारिश या बादलों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ेगा। IMD के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है, हालांकि जिन जिलों में बादल या बारिश रहेगी वहां तापमान स्थिर या थोड़ा नीचे रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन वातावरण में नमी बनी हुई है। रात के समय तापमान गिरने और हवा की गति कम होने से संघनन की प्रक्रिया तेज हो रही है, जिसके कारण सुबह के वक्त घना कोहरा बन रहा है। IMD ने चेतावनी दी है कि भले ही दिन में धूप खिले, लेकिन अगले कुछ दिनों तक सुबह और देर रात मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। विशेषकर गंगा से सटे इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रह सकती है। राहत की बात यह है कि 4 फरवरी के बाद कोहरे से धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि 10 फरवरी के बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आने और ठंड के असर में कमी के संकेत हैं। फिलहाल किशनगंज राज्य का सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जबकि मुजफ्फरपुर और भागलपुर का सबौर इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *