Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बजट से पहले सदन में बाहुबली की एंट्री, अनंत सिंह का आना-जाना बना दिनभर की चर्चा
- Reporter 12
- 03 Feb, 2026
पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही से ज्यादा चर्चा में रहा बाहुबली विधायक अनंत सिंह का विधानसभा पहुंचना और फिर उनका अनोखे अंदाज में निकलना। बजट पेश होने से ठीक पहले मंगलवार को बेउर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने सदस्यता की शपथ ली और राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया।शपथ लेने की अनुमति मिलने के बाद अनंत सिंह कड़ी सुरक्षा और सतर्क मुद्रा में विधानसभा पहुंचे। सदन में पहुंचते ही उन्होंने नियमों के अनुसार शपथ ली और इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य कैमरों में कैद हुआ और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।शपथ ग्रहण के बाद उनका निकलने का अंदाज भी कम चर्चा में नहीं रहा। एम्बुलेंस के पीछे की तरफ खुले हाथ बैठकर उन्होंने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। कभी घोड़ों पर सवार होकर तो कभी अपनी बेबाक बोली के कारण सुर्खियों में रहने वाले अनंत सिंह ने एक बार फिर अलग शैली में संदेश दे दिया कि उनकी मौजूदगी अब भी राजनीति में असर रखती है।गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान मोकामा सीट से जुड़े एक मामले में हत्या की घटना हुई थी, जिसमें अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसी वजह से जीत दर्ज करने के बावजूद वह पहले शपथ नहीं ले सके थे। अब बजट सत्र के दौरान विशेष अनुमति मिलने पर उन्होंने सदस्यता की शपथ ली।अनंत सिंह का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। एक मामले में सजा के आधार पर विधायकी जाने के बाद उन्होंने मोकामा उपचुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था। वह राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं। हालांकि 2024 में एनडीए सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष का समर्थन किया, जिसके बाद राजनीतिक समीकरण बदले और कुछ समय बाद अनंत सिंह की रिहाई भी हुई।बरी होने के बाद अनंत सिंह ने 2025 का विधानसभा चुनाव खुद लड़ा और राजद प्रत्याशी वीणा देवी को 28,206 मतों से पराजित किया। हालांकि चुनाव से पहले हुई हत्या की घटना के कारण उनकी जीत के बाद भी शपथ अधर में लटकी रही। अब 3 फरवरी को बजट पेश होने से पहले शपथ लेकर उन्होंने औपचारिक रूप से सदन में वापसी कर ली है।बजट सत्र के इस दिन अनंत सिंह की मौजूदगी ने न सिर्फ सदन के भीतर बल्कि बाहर भी सियासी हलचल तेज कर दी। समर्थकों में उत्साह दिखा तो विरोधियों में भी चर्चाओं का दौर चला। कुल मिलाकर बजट से पहले बिहार विधानसभा में बाहुबली की एंट्री ने पूरे दिन माहौल को गरमाए
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







