:
Breaking News

रोसड़ा की अहम सड़क को लेकर विधानसभा में गूंजा मुद्दा, विधायक बीरेन्द्र कुमार ने शून्यकाल में उठाई भिड़हा–कोलहट्टा सड़क की मांग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर/रोसड़ा।रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक बीरेन्द्र कुमार ने एक बार फिर सदन में मजबूती से क्षेत्र की आवाज उठाई है। बिहार विधानसभा के शून्यकाल के दौरान विधायक बीरेन्द्र कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृत होने के बावजूद लंबित पड़े भिड़हा से कोलहट्टा सड़क निर्माण कार्य का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
विधायक बीरेन्द्र कुमार ने बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-23(क) के तहत लोक महत्व के इस विषय को सदन में रखा। उन्होंने बताया कि रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत भिड़हा से कोलहट्टा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पहले ही दी जा चुकी है। इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि उद्घाटन होने के बाद भी लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा समान है। सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छात्र, किसान, मजदूर और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से लगभग टूट जाता है।
विधायक बीरेन्द्र कुमार ने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब योजना की स्वीकृति और उद्घाटन हो चुका है, तो फिर निर्माण कार्य में देरी का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर अविलंब भिड़हा–कोलहट्टा सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बीरेन्द्र कुमार लगातार रोसड़ा विधानसभा की बुनियादी समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती से उठा रहे हैं। पर्यटन विभाग की समिति के सदस्य होने के साथ-साथ वे क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर भी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक की इस पहल से अब उम्मीद जगी है कि लंबे समय से अटकी यह महत्वपूर्ण सड़क जल्द धरातल पर उतरेगी और रोसड़ा अनुमंडल के विकास को नई गति मिलेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *