Breaking News
पटना नीट छात्रा रेप-हत्या मामले में प्रशासन ने शंभू गर्ल हॉस्टल सील कर सुरक्षा मानकों की जांच तेज की
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बजट सत्र के दौरान विधानसभा भवन में बड़ा खतरा, स्पीकर बाल-बाल बचे; हालिया रिनोवेशन पर उठे गंभीर सवाल
- Reporter 12
- 06 Feb, 2026
पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए जा रहे थे और इसी दौरान विधानसभा भवन की छत का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि विधानसभा अध्यक्ष इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एहतियात के तौर पर जिस मार्ग से अध्यक्ष को गुजरना था, उसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और अन्य सदस्यों की आवाजाही रोक दी गई। प्रारंभिक तौर पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि बजट सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा भवन का रिनोवेशन कराया गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद छत का हिस्सा गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय विधानसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। यदि यह हादसा कुछ मिनट पहले या बाद में होता, तो कई अधिकारी, सुरक्षाकर्मी या जनप्रतिनिधि इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार और भवन निर्माण एजेंसी पर तीखा हमला बोला है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, जिस हिस्से की छत गिरी है, वहां हाल ही में मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम हुआ था। घटना के बाद भवन निर्माण विभाग और तकनीकी टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। अब यह देखना होगा कि जांच में लापरवाही किस स्तर पर उजागर होती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। बजट सत्र जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर हुई इस घटना ने सरकारी भवनों की गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







