Breaking News
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मथुरा में तड़के दर्दनाक हादसा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर छह यात्रियों की मौत
- Reporter 12
- 07 Feb, 2026
यमुना एक्सप्रेस-वे एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही की कब्रगाह बन गया, जहां मथुरा के मांट क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे ने छह जिंदगियों को निगल लिया और एक परिवार नहीं, छह घरों में मातम उतार दिया। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास दिल्ली से कानपुर जा रही एक यात्री बस के रुकते ही मौत ने दस्तक दे दी। तड़के करीब 2:45 बजे बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे, लेकिन चालक ने एक्सप्रेस-वे के निर्धारित ग्रीन जोन में बस रोकने के बजाय सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अचानक नियंत्रण खो बैठा और पहले बस में जोरदार टक्कर मारी, फिर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि औरैया, बस्ती, कन्नौज, दिल्ली और फिरोजाबाद के छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर की आवाज से एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची, शवों को बाहर निकाला गया और मार्ग को बहाल कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे की जड़ में बस चालक की लापरवाही और कंटेनर की तेज रफ्तार रही, जिसने कुछ ही पलों में छह परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने तथा हादसे की गहन जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात के समय सुरक्षा, रफ्तार नियंत्रण और नियमों के पालन पर बड़े सवाल खड़े करता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







