Breaking News
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना जंक्शन की भीड़ होगी कम, हार्डिंग पार्क में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला नया पैसेंजर टर्मिनल तैयार
- Reporter 12
- 08 Feb, 2026
पटना जंक्शन पर वर्षों से चली आ रही भीड़ और अव्यवस्था से राजधानी को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर के बीचों-बीच हार्डिंग पार्क में एक अत्याधुनिक पैसेंजर ट्रेन टर्मिनल विकसित किया जा रहा है, जिसकी बनावट और सुविधाएं किसी आधुनिक एयरपोर्ट जैसी होंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर पूर्व मध्य रेल ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मार्च महीने में इसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह टर्मिनल राजधानी के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देगा। लगभग 4.8 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाला हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल चरणबद्ध तरीके से बनाया जाएगा, जिसमें पहला चरण प्रगति पर है जबकि दूसरे चरण की डीपीआर अंतिम रूप ले रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, हालांकि दीर्घकालिक योजना के तहत इसे 2029 तक पूरी तरह विकसित किया जाएगा। इस टर्मिनल में भव्य स्टेशन भवन, विशाल वेटिंग हॉल, मल्टी-लेवल पार्किंग, फुट ओवरब्रिज और आधुनिक प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा सुव्यवस्थित और सहज अनुभव मिलेगा। टर्मिनल के चालू होने के बाद पटना जंक्शन पर यात्रियों का भारी दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। यहां कुल पांच प्लेटफॉर्म प्रस्तावित हैं, जहां से 80 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अनुमान है कि प्रतिदिन करीब 60 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही इस टर्मिनल से होगी, जिससे पटना जंक्शन के साथ-साथ आसपास के ट्रैफिक दबाव में भी बड़ी कमी आएगी। हार्डिंग पार्क टर्मिनल को मेट्रो स्टेशन, फुट ओवरब्रिज और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को ट्रेन से उतरकर मेट्रो, बस और अन्य परिवहन साधनों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। पूर्व मध्य रेल की सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि डीपीआर पूरी होते ही मार्च में रेलवे बोर्ड को फंड की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। यह परियोजना न सिर्फ पटना जंक्शन की भीड़ कम करेगी, बल्कि राजधानी को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक आधुनिक रेल टर्मिनल भी देगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







