:
Breaking News

अंधेरे में तड़पे उपभोक्ता बिजली गुल, कॉल सेंटर रहा एयरप्लेन मोड में!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

रोसड़ा/समस्तीपुर:आज रात्रि में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के उपभोक्ता हलकान हो गए।उमस भरी गर्मी और अंधेरे में बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक पूरी रात बेचैन रहे।

कॉल सेंटर गायब!

उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल सेंटर का नंबर मिलाया, लेकिन मोबाइल लगातार “व्यस्त” बताता रहा। लोगों का आरोप है कि कॉल सेंटर कर्मियों ने जानबूझकर मोबाइल को एयरप्लेन मोड में डाल दिया, ताकि शिकायतें उन तक पहुँचे ही नहीं।

उपभोक्ता फूटा ग़ुस्से में

उपभोक्ताओं ने कहा कि,हम पूरी रात परेशान रहे,लेकिन विभाग के लोगों ने मोबाइल ही बंद कर दिया। कॉल सेंटर उपभोक्ता का मज़ाक बना रहा है।अगर यही हाल रहा तो हम सड़क पर उतरेंगे।”

जवाबदेही पर सवाल

लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही अब बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई और कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *