:
Breaking News

जमीनी विवाद में गोलीबारी, दो गिरफ्तार, घर से दो नाली बंदूक बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर में पुराने जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 7 फरवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई, फिर मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद बाराहाट थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया, जिसमें राजेश यादव, कुंदन यादव, मनीष कुमार और टुनटुन यादव समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। इन पर मारपीट, गोलीबारी और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी बाराहाट थाना कांड संख्या 30/26 दर्ज कराते हुए छह लोगों को नामजद किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बौंसी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान फरार अभियुक्त राजेश यादव के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में घर के दक्षिणी कमरे में खटिया के नीचे छिपाकर रखी गई एक दो नाली बंदूक बरामद की गई। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद राजेश यादव के खिलाफ बाराहाट थाना कांड संख्या 31/26 के तहत आर्म्स एक्ट में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदन यादव और मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पप्पू यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं और मिर्जापुर गांव के निवासी हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा, बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार, अपर थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *