:
Breaking News

बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन लूट: रेल पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ लिए तीन आरोपी, जेवरात बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

खबर:बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन में सोमवार की सुबह हुई एक महिला यात्री के साथ लूट की घटना को रेल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में दो मुख्य लुटेरे पहले गिरफ्तार किए गए, जिनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी को भी पकड़ा गया और लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए गए। पटना रेल पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बक्सर जीआरपी थाना में प्रेसवार्ता कर इस बड़ी सफलता की जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के आदित्यपुर निवासी दिनेश पाठक और रोहतास जिले के खरवनिया गांव निवासी भोले शंकर पासवान उर्फ योगेश कश्यप शामिल हैं। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बक्सर के ठठेरी बाजार स्थित प्रीति ज्वेलर्स के संचालक अमित वर्मा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अपराधियों द्वारा लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी की सुबह ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री सुनीता मिश्र के साथ बरूना स्टेशन के पास यह घटना घटी। दो अज्ञात लुटेरों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर महिला के कान से सोने की बाली और उसके हाथ से 1,000 रुपये नकद लूट लिए। महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज के पास रहने वाली है।
पुलिस ने मामला दर्ज करने के तुरंत बाद इसे गंभीरता से लिया। दानापुर रेल डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई, जिसने संदिग्धों की पहचान कर छापेमारी शुरू की। जीआरपी पुलिस की तत्परता और संगठित कार्रवाई के चलते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और लूट का पूरा माल बरामद किया गया।
रेल पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि यह सफलता उन सभी यात्रियों के लिए संदेश है कि रेल में किसी भी प्रकार की अपराध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत रेल पुलिस को सूचित करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *