:
Breaking News

बिहार में विदेश पार्सल भेजना होगा अब आसान, जिले के पोस्ट ऑफिस में शुरू होगी इंटरनेशनल डिस्पैच यूनिट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।अब बिहार में विदेश पार्सल भेजने के लिए पटना, दिल्ली या कोलकाता के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी।पोस्टल विभाग बिहार सर्किल ने अप्रैल 2026 से राज्य के सभी 29 हेड ऑफिस के अंतर्गत आने वाले करीब 9,000 पोस्ट ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय व्यापार इकाई (International Business Unit) शुरू करने की योजना बनाई है।इससे न केवल पार्सल बुकिंग बल्कि कस्टम क्लियरेंस और प्रोसेसिंग की पूरी प्रक्रिया जिले स्तर पर पूरी होगी और पार्सल की स्थिति तुरंत ट्रैक की जा सकेगी।चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एम. अब्दाली ने बताया कि प्रत्येक प्रमंडल में इंटरनेशनल यूनिट बनाई जाएगी, जिससे पार्सल की निगरानी और कस्टम क्लियरेंस तेज होगी।इस व्यवस्था के तहत शाखा डाकघर से लेकर मुख्य पोस्ट ऑफिस तक अलग टीमें कार्यरत रहेंगी और चार काउंटर विदेश पार्सल बुकिंग के लिए तय किए जाएंगे।जहां बुकिंग अधिक होगी, वहां काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि भीड़ कम हो और प्रक्रिया तेजी से चले।साथ ही पार्सल पैकेजिंग यूनिट को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।पटना की पार्सल पैकेजिंग यूनिट अपडेट की गई है, ताकि कोई पार्सल एक घंटे से अधिक रुके नहीं और लगातार आगे भेजा जा सके।यह सुविधा व्यापारियों, छात्रों और प्रवासी परिवारों के लिए राहत साबित होगी।इस नई व्यवस्था से विदेश पार्सल की पूरी प्रक्रिया अब जिले के पोस्ट ऑफिस से ही सरल, तेज और पारदर्शी तरीके से पूरी होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *