:
Breaking News

अनुष्का यादव की बेटी की पहली तस्वीर हुई वायरल, तेज प्रताप यादव विवादों में फिर घिरे

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।8 फरवरी को अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया और इस खुशी के बीच उनकी बेटी की पहली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।अनुष्का के भाई आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें बच्ची ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है।आकाश यादव ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी उज्जैनी।’ तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।इस बीच, तेज प्रताप यादव इस मामले को लेकर विवादों में फिर से घिर गए हैं।बीते दिनों सामने आई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था। रिपोर्ट में अनुष्का के पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज है। इस पर्चे में अनुष्का की बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी सारी जानकारी भी मौजूद है।तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आकाश भाटी का नाम लिया और कहा कि बच्चा उसी के पास है।तेज प्रताप यादव ने पांच लोगों को “जयचंद” बताते हुए नाम गिनाए—पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह—और कहा कि ये लोग उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश कर रहे हैं। इस बीच अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा पैदा कर दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *