:
Breaking News

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अब अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा, फुल ट्रेन में भी मिल सकेगी सीट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा (Emergency Quota) लागू होगा। इसका मतलब यह है कि ट्रेन पूरी तरह बुक हो जाने के बावजूद अचानक यात्रा की जरूरत पड़ने पर कुछ सीटें यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार, अमृत भारत ट्रेनों में जिनमें सात या उससे अधिक स्लीपर क्लास कोच होंगे, वहां 24 बर्थ इमरजेंसी कोटा के तहत अलग रखी जाएंगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में यह कोटा अलग-अलग श्रेणियों—प्रथम एसी (1A), द्वितीय एसी (2A) और तृतीय एसी (3A)—में सप्ताह के दिन और वीकेंड के आधार पर तय किया गया है। इससे यात्रियों की मांग और प्राथमिकता के अनुसार सीट आवंटन सुनिश्चित होगा।
रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) से ही प्रभावी होगी। यानी टिकट बुकिंग शुरू होते ही इमरजेंसी कोटा सिस्टम में शामिल रहेगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और जरूरत पड़ने पर सीट का आवंटन तुरंत किया जा सकेगा।
इस कदम से अचानक चिकित्सकीय, पारिवारिक या सरकारी कार्य के कारण यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अब तक अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था, जिससे जरूरत पड़ने पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सुगम और यात्रियों के लिए सुरक्षित होगी। रेलवे का यह कदम न केवल सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि आपातकालीन यात्राओं में विश्वास और भरोसा भी मजबूत करेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *