Breaking News
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई: सक्रिय अपराधकर्मी गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
- Reporter 12
- 11 Feb, 2026
समस्तीपुर।समस्तीपुर पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अपराधकर्मी आशुतोष कुमार उर्फ मोनू (30 वर्ष, पिता-अजय कुमार सिंह, रामकृष्णपुर वार्ड-01) को दो देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।इस मामले में शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(1-बी)/26/35 के तहत कर्पूरीग्राम थाना में मामला दर्ज किया गया है।सुबह लगभग 10:00 बजे कर्पूरीग्राम थाने को गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधकर्मी अवैध हथियार लेकर रामकृष्णपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम ने वरीय अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया और टीम को मौके पर भेजा।कर्पूरीग्राम थाना की टीम ने रामकृष्णपुर में वाहन चेकिंग शुरू किया। चेकिंग के दौरान आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और भागे हुए अपराधी की पहचान भी कर दी गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी जारी है।इस कार्रवाई में बरामद सामग्री में दो देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (रजि.सं. बीआर33बीएफ2739) शामिल है। छापामारी दल में शामिल सदस्यों में थानाध्यक्ष पु.अ.नि. राजकुमार सिंह, पु.अ.नि. नीतु कुमारी, पीटीसी जीतेन्द्र दास, गृहरक्षक जयनाथ राय और गृहरक्षक रामप्रवेश सहनी शामिल थे।पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह लगातार जिले में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और कानून के राज को सुनिश्चित करने का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने रात-दिन गश्त और फील्ड निगरानी के माध्यम से अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की रणनीति बनाई है।पुलिस ने बताया कि सभी साक्ष्यों का विश्लेषण कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए अपराधी की गिरफ्तारी के लिए रेड जारी है और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त टीम तैनात की गई है।समस्तीपुर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई संदेश स्वरूप है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और पुलिस अपराध नियंत्रण में पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







