:
Breaking News

समस्तीपुर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद कर एक अभियुक्त गिरफ्तार किया, फरार आरोपी की तलाश जारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 समस्तीपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को विभूतिपुर थाना क्षेत्र में चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विभूतिपुर के नेतृत्व में दिवा गस्ती टीम के सहायक निरीक्षक रिंकू सिंह और सशस्त्र बल के सहयोग से की गई। सूचना मिली थी कि ग्राम माधोपुर स्थित दिलीप राम के मुर्गी फार्म में चोरी की मोटरसाइकिलें रखी जा रही हैं और वहीं से उनका कारोबार भी किया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी की और चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं। अभियुक्त दिलीप राम (50 वर्ष) को पकड़ लिया गया जबकि एक अन्य आरोपी आतिश कुमार भागने में सफल रहा। बरामद मोटरसाइकिलों में काला पल्सर (इंजन DHZFM47538), काला हीरो स्ट्रीम 160R (रजि. BR33अं3864, इंजन KC01AAALHJ04042), काला स्प्लेंडर प्लस (इंजन HA11EANHL18973) और नीला अपाचे (रजि. BR33U3957, इंजन OA6AG2067955) शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद वाहन थाना लाए गए और सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।
समस्तीपुर जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के क्षेत्र में यह सफलता SP अरविंद प्रताप सिंह के सक्रिय नेतृत्व का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार दबाव बढ़ाया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। समस्तीपुर पुलिस की यह कार्रवाई संदेश देती है कि अपराधी चाहे जितने भी चालाक क्यों न हों, उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाने में पुलिस पूरी तरह सक्षम है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *