Breaking News
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
दलसिंहसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत: युवक-महिला घायल, भीड़ की पिटाई से एक हमलावर की मौत; मौके पर पहुंचे SP
- Reporter 12
- 11 Feb, 2026
दलसिंहसराय में बुधवार देर शाम हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला को भी गोली मार दी गई। वारदात के बाद भाग रहे एक हमलावर को गुस्साई भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।जानकारी के अनुसार लोकनाथपुर बेलवाना निवासी पप्पू पासवान शुक्रवार शाम इंडियन बैंक के पास पहुंचे थे, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते एक हमलावर ने पप्पू के पैर में गोली मार दी और फिर लगातार कई राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई। इसी दौरान शोर सुनकर पहुंची स्थानीय निवासी रेखा देवी ने जब हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें भी निशाना बना लिया और गोली उनके हाथ में जा लगी। दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पप्पू का इलाज जारी है, जबकि रेखा देवी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।उधर गोली चलाकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकनाथपुर निवासी सन्नी कुमार (24) के रूप में हुई है।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह भी दलसिंहसराय पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके पहुंचते ही पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई तथा पूरे इलाके में सघन गश्त शुरू कर दी गई।डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार दो हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।घटना के बाद इलाके में जबरदस्त तनाव फैल गया था और आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दलसिंहसराय, भगवानपुर समेत कई थानों की पुलिस को मौके पर कैंप कराया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में पुलिस की सख्त निगरानी जारी है। बताते चलें कि,दलसिंहसराय में हुई ताजा गोलीबारी और भीड़ द्वारा आरोपी की पिटाई सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज और कानून व्यवस्था के सामने गंभीर चेतावनी है। अपराधियों के हौसले बुलंद और भीड़तंत्र के बढ़ते रुझान ने यह दिखा दिया है कि सुरक्षा और न्याय दोनों ही चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। प्रशासन के तुरंत कदम सराहनीय हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए पुलिस और समाज को मिलकर कानून के प्रति भरोसा मजबूत करना होगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







