:
Breaking News

पटना नीट छात्रा हत्याकांड में अब सीबीआई जांच, FIR दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: पटना में हुई नीट छात्रा की हत्या के मामले में अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने अपनी एंट्री कर दी है। गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को सीबीआई ने इस पूरे मामले की जांच के लिए FIR दर्ज की है। इस मामले को केस नंबर 7S/26 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कदम से अब यह देखना अहम होगा कि सीबीआई अपनी जांच के बाद इस मामले में फंसी गुत्थी को सुलझा पाती है या नहीं। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने 31 जनवरी को इस मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। इस संबंध में बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा था, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुई NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या-14/26) को सीबीआई से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन सुनिश्चित किया जाए।"
नीट छात्रा की मौत की प्रारंभिक जांच एसआईटी कर रही थी। मामले में कई लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए थे, लेकिन अभी तक एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि एसआईटी उनसे बार-बार एक ही तरह के सवाल पूछ रही थी और जांच में दबाव बना रही थी। इस परिजनें असंतुष्ट होकर बिहार के डीजीपी कार्यालय में भी जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। अब यह देखना होगा कि जब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी तो क्या नई तथ्य सामने आएंगे और मामले में वास्तविक अपराधियों का पता चल पाएगा।
इस बीच, विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। नीट छात्रा की मौत मामले में नतीजा न निकलने के कारण विपक्षी नेताओं ने सरकार पर भारी दबाव बनाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि इस कांड में कोई मंत्री या उनके पुत्र का हाथ है, लेकिन इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि यदि ऐसे आरोप हैं तो नाम सामने लाएं। उन्होंने साफ किया कि कोई भी आरोपी हो, उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा।
यह मामला राज्य की राजनीति और कानून व्यवस्था दोनों के लिए संवेदनशील है। अब सबकी निगाहें सीबीआई की जांच पर टिकी हैं और यह तय होना बाकी है कि इस जांच से न्याय मिलेगा या मामला और जटिलता में फंस जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *