:
Breaking News

बिहार में शिक्षक भर्ती का चौथा चरण: 45 हजार पदों पर जल्द बहाली की तैयारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार में शिक्षा क्षेत्र में बड़ी बहाली की तैयारी तेज हो गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को राज्य सरकार की ओर से शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के लिए अधियाचना मिल चुकी है। अब आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
सरकारी दस्तावेजों और सूत्रों के अनुसार, चौथे चरण में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय अध्यापक और प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग और पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 45 से 46 हजार पदों पर बहाली की संभावना है।
कक्षा-वार स्थिति के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 में लगभग 10,500 पद, कक्षा 6-8 में 8,500, कक्षा 9-10 में 9,000 और कक्षा 11-12 में करीब 16,500 पद उपलब्ध होंगे। इन पदों के लिए जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में मीडिया को बताया कि राज्य सरकार इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहती है। उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि वे धैर्य रखें और किसी आंदोलन या दबाव अभियान में शामिल न हों।
बीपीएससी ने पहले तीन चरणों में राज्य के शिक्षकों की बहाली पूरी की है। चौथे चरण की बहाली से न केवल शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि राज्य के शिक्षा क्षेत्र में स्थायी और गुणवत्तापूर्ण सुधार की उम्मीद भी मजबूत होगी।
राज्य सरकार का मानना है कि यह भर्ती न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी और बिहार के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती देगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *