:
Breaking News

बड़हिया में जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान: जिलाधिकारी का विस्तृत निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय,बड़हिया नगर क्षेत्र में लगातार हो रहे जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने आज नगर परिषद क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुडको एजेंसी के अभियंताओं और संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल निकासी व्यवस्था को शीघ्र सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बाहा पुल, जगदंबा स्थान के निकट क्षेत्र, बीएनएम कॉलेज गंगा घाट, इंदुपुर घाट और चुहरचक पुल के पास जल जमाव की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी की वर्तमान व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले सभी प्रकार के जल की समुचित निकासी गंगातीरी क्षेत्र में सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में जल जमाव की समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रस्तावित नए प्रखंड सह अंचल भवन के निर्माण हेतु तैयार नक्शे का अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। इसके बाद उन्होंने रेफरल अस्पताल, बड़हिया का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर सुधार के निर्देश दिए।
अंत में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, अनुसूचित जाति टोला, इंदुपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर की स्वच्छता और आकर्षक वाल पेंटिंग देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी बड़हिया श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रतीक कुमार, अंचल अधिकारी बड़हिया श्री राकेश आनंद, बुडको के संवेदक रिशु बजाज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत करना और प्राथमिक सेवाओं का स्तर सुधारना उनके प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *